भागलपुर, जनवरी 28 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि एक ऐसा हॉस्पिटल जहां आंखों का इलाज मोतियाबिंद का ऑपरेशन आधुनिक मशीनों से कोलकाता के डॉक्टर द्वारा निःशुल्क होता है। लगभग 20 वर्षों से संचालित भगवान महावीर कि धरती लछुआड़ में गरीब, असहाय, वृद्ध एवं सभी नेत्र पिड़ित मरीज के लिए वरदान से कम नहीं है। काफी सेवा भाव के साथ इलाज, रहने की सुविधा एवं दवाई सहित सारी सुविधा मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत लछुआड़ के भगवान महावीर हॉस्पिटल नेत्र सहित अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए सबसे बेहतर हॉस्पिटल है। खासकर ठंड के मौसम में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मरीजों की कतार लगी रहती है। इस हॉस्पिटल में जमुई जिले सहित कई जिले के मरीज अपने आंखों का इलाज कराने पहुंचते हैं। क्योंकि भगवान महावीर हॉस्पिटल में आंखों का इलाज ...