भागलपुर, जनवरी 3 -- बरहट । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन माली मालाकार कल्याण समिति, जमुई के तत्वावधान में किया गया। समारोह की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षमय जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक सुधार में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रमोद मालाकार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने लेखन और कर्म के माध्यम से लिंग समानता, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। उनका पूरा जीवन महिलाओं और दबे-कुचले समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित रहा, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्र...