अररिया, मार्च 25 -- जमुई। जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर अगहरा गांव के पास सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दुर्घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई।।उसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शिक्षक का इलाज किया गया। घायल शिक्षक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी पवनदेव तांती के रूप में हुई है , जो प्लस टू उच्च विद्यालय सोनपे में पदस्थापित हैं। बताया जाता है कि शिक्षक पवन देव तांती बाइक पर सवार होकर जमुई से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अगहरा गांव के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.