भागलपुर, फरवरी 5 -- जमुई, नगर संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने और लगातार नए असंवैधानिक फरमान जारी किए जाने के विरोध में गुरुवार को जिले के सभी राजस्व कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। यह धरना शहर के कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आयोजित किया गया। धरने में शामिल कर्मचारियों ने राज्य सरकार और राजस्व विभाग की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। धरना स्थल पर उपस्थित जमुई जिला राजस्व कर्मचारी संघ के सचिव अभिषेक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों को वर्ष 2025 में सरकार द्वारा मान लिया गया था, लेकिन आज तक उनका कार्यान्वयन नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.