भागलपुर, फरवरी 15 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता खेती के बल पर समृद्धि का सपना देख रहे जमुई जिले के किसानों को इन दिनों मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की बेरुखी और बाजार का मजबूत न होना उनकी परेशानी का सबब बना हुआ है। आलू की बाजार मूल्य 8-9 रुपए चल रहा है। ऐसे में किसान हताश हैं। मौसम के वजह से इस बार आलू का उत्पादन घट गया है। क्षेत्र में आलू की कोराई शुरू हो गया है, आलू की कोराई होने पर किसानों ने देखा कि आलू का सईज छोटा हो गया और प्रति कट्ठा के दर से 10-12 किलो कम उत्पादन हुआ है। किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उत्पादन घट गया है। लगातार ठंढ रहने और कम धूप नही होने से इस तरह का समस्या हुआ है। कहा कि बाजारों का मूल्य भी ठीक नहीं रहने से दुविधा में फंस गए हैं। जमुई प्रखंड क्षेत्र के नीम नवादा अमरथ, बछियार, काकन, द...