भागलपुर, मार्च 23 -- बरहट । निज संवाददाता बीते साल मार्च क्लोजिंग के नाम पर बरहट प्रखंड में सरकारी राशि की अवैध निकासी को लेकर गड़बड़ी का मामला सुर्खियों में रहा था। यहां बिना कार्य कराए लाखों रुपये की निकासी कर ली गई थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद संबंधित संवेदक द्वारा आनन फानन में कुछ स्कूलों में जैसे तैसे कार्य करके मामले की लीपापोती कर दी गई तो कुछ कार्य साल बीतने के बाद भी धरातल पर नहीं हो पाया है। बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की चुप्पी बड़ा सवाल पैदा करता है। मामला प्रखंड के प्लस टू परियोजना कामिनी उच्च विद्यालय मलयपुर से जूड़ा है जहां असैनिक कार्य, रंग-रोगन और मरम्मत के नाम पर 31 मार्च 2024 को 4,99,500 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। यह राशि सीमेंट, बालू, चिप्स, मजदूरी, पेंट और ईंट के लिए निकाली गई थी।लेकिन एक साल बीत जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.