भागलपुर, फरवरी 4 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल से जा रहे एक दंपति से 40 हजार रुपये छीन लिए। यह घटना सिकंदरा-शेखपुरा रोड पर न्यूली आवासीय विद्यालय के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे गांव निवासी जागेश्वरी देवी अपने पति सुरेंद्र चौधरी के साथ सिकंदरा स्थित एसबीआई बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर अपने गांव लौट रही थीं। उन्होंने पैसे एक थैले में रखे थे और पति के साथ साइकिल पर सवार थीं। बैंक से ही पीछा कर रहे अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने न्यूली आवासीय विद्यालय के समीप उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी दोनों नीचे गिर गए। बदमाशों ने जागेश्वरी देवी के हाथ से रुपयों वाला थैला छीन लिया और शेखपुरा की ओर फरार हो गया। पीडि़त महिला जागेश्वरी देवी ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.