भागलपुर, फरवरी 24 -- झाझा, निज संवाददाता घर में घुसकर बदसलूकी, मारपीट व छिनतई के आरोप का एक मामला थाना में दर्ज हुआ है। झाझा थाना के घोरिकवा गांव की माजमा खातुन,पति अताउद्दीन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बीते शुक्रवार को जब सभी जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद गए हुए थे तो गांव के ही साजिद, रहमतुल्लाह, हाजरा व तेमुन खातुन, मोनाजिर एवं बुधनी व शबनम खातुन घर में घुसकर गलत नियत से जमीन पर पटक दुपट्टा फाड़ दिया। साथ ही कान की सोने की बाली एवं बक्से से दस हजार रुपए निकाल लेने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...