भागलपुर, फरवरी 24 -- बरहट। निज संवाददाता भारत सरकार के हस्तशिल्प विभाग एवं वस्त्र मंत्रालय के अधीन विकास आयुक्त हस्तशिल्प सेवा केंद्र जमुई द्वारा सोमवार को 25 दिवसीय गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड के जगन्नाथ चतुर्वेदी स्मारक भवन मलयपुर में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड प्रमुख रुवेन कुमार सिंह, सीटीओ अमित कुमार मिश्रा तथा राहुल रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रमुख रुवेन कुमार सिंह ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थी शिल्पियों को केंद्र व राज्य सरकार की उद्योगोन्मुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन 300 रूपया की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि सीखने के साथ वे आर्थिक रूप से संबल भी हों। वहीं सीटीओ अमित कुमार मिश्रा ने कहा ...