भागलपुर, फरवरी 7 -- जमुई। शुक्रवार की रात बोधवन तालाब के पास पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रेखा देवी के पति की मिठाई दुकान में बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ मचाया। दुकान में खड़े दुकानदार और उसके कर्मियों की पिटाई भी किया। सड़क किनारे गुमटी बैठाने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। दूसरे पक्ष पर भी एक बुजुर्ग दंपत्ति को पीट कर घायल करने का आरोप लगा है। दोनों ही ओर से चार लोग जख्मी बताए जाते हैं। सभी घायलों का अस्पताल सदर अस्पताल में किया गया। सूचना पर एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। दुकान में तोड़फोड़ करने और मारपीट करने की हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जो शनिवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है। नवरंग मिठाई दुकान के संचालक व कर्मियों ने मारपीट क...