भागलपुर, जनवरी 30 -- सोनो। मछली के आड़ में की जा रही शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बटिया पुलिस ने एक पिकअप भान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामदगी के साथ ही वाहन के चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पिकअप चालक खैरा थाना के धर्मपुर गांव निवासी लखन रजक के पुत्र सुभाष कुमार बताया गया है। शराब बरामदगी के मामले में प्रेस को संबोधित करते हुए एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम को अलर्ट किया गया था। इसके बाद बटिया में विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। वाहन जांच के दौरान चकाई की ओर से आ रही एक पिकअप भान को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखते ही वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। जांच में पिकअप पर मछली के नीचे 180 एमएल के बोतल में ...