भागलपुर, फरवरी 22 -- जमुई। टाउन थाना के अमरथ नया मोहल्ला में शनिवार की रात सनकी पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। मोहम्मद इरफान अंसारी ने पत्नी तरन्नुम उर्फ तराना की तेज धार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद टाउन थाना पहुंचकर जुर्म को कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर घटना में प्रयुक्त तेज धार हथियार को बरामद कर लिया। घटना की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...