भागलपुर, फरवरी 2 -- झाझा, नगर संवाददाता पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से झाझा के नागी राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य में रविवार को विश्व आद्र भूमि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन अभयारण्य परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे बच्चियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में फॉरेस्टर अनीश ने बच्चों को बताया कि 2 फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड डे के रूप में मनाया जाता है। आद्र भूमि दिवस का आयोजन लोगों और हमारे ग्रह के लिए आद्र भूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसी दिन वर्ष 1971 में ईरान के शहर रामसर में कैस्पियन सागर के तट पर आद्र भूमि पर एक अभिसमय अर्थात कन्वेंशन औन वेटलैंड्स को अपनाया गया था। विश्व आद्र भूमि दिवस पहली बार 2 फरवरी 1997...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.