भागलपुर, फरवरी 4 -- जमुई। हिंदुस्तान संवाददाता पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इस वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यही नहीं रबी फसलों पर भी इसका असर पड़ा है। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसकी जानकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर ए.सत्तार ने दी। उन्होंने बताया कि शुष्क मौसम की संभावना को ध्यान में रखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि हल्दी एवं ओल की तैयार फसलों की खुदाई प्राथमिकता से करें। बागानों में दीमक, मधुआ एवं दहिया कीट तथा पाउडरी मिल्ड्यू रोग की नियमित निगरानी आवश्यक है। जहां दीमक की समस्या हो वहां क्लोरपाइरीफॉस 20 ईसी, 2.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर मुख्य तने एवं उसके आसपास की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.