भागलपुर, फरवरी 15 -- जमुई। निज प्रतिनिधि बाबा गणिनाथ सेवा टीम जमुई की 37 वी यात्रा के क्रम में शिव मंदिर परिसर, इंदपे में पौधारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। रविवार को महाशिवरात्रि के कारण मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आई महिलाओं ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पौधरोपण कर रही महिलाओं ने यह शपथ लिया कि सिर्फ पौधरोपण तक ही यह सीमित नही रहना है, इसका देखभाल भी हमलोगों का कर्तव्य है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में अपना योगदान बनाये रखने की बात भी कही। इस पुनीत कार्य में बाबा गणिनाथ सेवा टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार शर्मा, प्रमोद रावत, सोनू रावत, पप्पू कुमार, श्रेयस राज, श्रेसी नीलम एवं अन्य सम्मा...