भागलपुर, जनवरी 3 -- जमुई । जिला इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर चल रही है। रात और सुबह के समय घना से भी बहुत घना कोहरा छा जा रहा है। शीत लहर का कहर जारी है। इससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रात और सुबह के समय घना से भी बहुत घना कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता कई जगहों पर 50 मीटर से भी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान 08-10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। कड़ाके की सर्दी के साथ नए साल का आगाज हुआ है। गलन भरी ठंड , घना कोहरा और शीतलहर ने पिछले सारे कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया है। जमुई जिला ठंड से कांप रहा है। स्कूलों में 04 जनवरी तक छुट्टी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.