भागलपुर, अगस्त 24 -- गिद्धौर निज संवाददाता। गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर जमुई की ओर से गिद्धौर बाजार जा रही एक यात्री वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना में टेंपो पर सवार एक महिला व एक बालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को लेकर आसपास के लोगों द्वारा बताया जाता है कि टेंपो के तेज रफ्तार में सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से यह हादसा हुआ। इस घटना में महुलीगढ़ गांव निवासी चंदन रजक की पत्नी सबिता देवी एवं पुत्र 13 वर्षीय नीतीश कुमार घायल हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। इधर घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.