भागलपुर, फरवरी 5 -- गिद्धौर, निज संवाददाता। गिद्धौर के ऐतिहासिक पंचमंदिर परिसर के समीप सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय विराट महायज्ञ अपने आध्यात्मिक उत्कर्ष पर पहुंचता नजर आ रहा है। महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार की देर शाम श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध रामकथा प्रवक्ता पंडित कृष्णकांत महाराज ने रामकथा के दौरान भगवान शिव और माता सती से जुड़ी अत्यंत मार्मिक और शिक्षाप्रद कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावलोक में डुबो दिया। पंडित कृष्णकांत महाराज ने कथा के प्रसंग में बताया कि एक बार भगवान शिव ने माता सती को भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन करते हुए रामकथा सुनाई। जब माता सती ने देखा कि शिवजी वन में भगवान श्रीराम को देखकर उन्हें प्रणाम कर रहे हैं तो उनके मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न हुई कि महादेव ने एक वनवासी राजकुमार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.