भागलपुर, फरवरी 20 -- चकाई,निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार को चकाई थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर जिनके मोबाइल फोन या तो कहीं गिर गए थे या गुम हो गए थे उन्हें सौंपा गया। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि तकनीकी सेल की मदद से थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन बरामद फोनों को शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद बोकारो के बालीडीह स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत झा पिता दिवाकर झा और बाराटांड़ निवासी चंदन पासवान को उनके मोबाइल उपलब्ध कराए ।प्रशांत झा का विवो कंपनी का कीमती मोबाइल उस समय गुम हो गया था जब वे अपनी पत्नी अंजली झा के साथ बोकारो से बेगूसराय जा रहे थे। रास्ते में चकाई के पैराडा...