भागलपुर, जनवरी 4 -- जमुई। खैरा में रविवार की सुबह करीब 5:15 में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हालांकि बाजार होने के कारण रफ्तार कम थी जिस कारण बस पर सवार 56 यात्रियों में से कुछ को सिर्फ हल्की चोटें आई। हालांकि इस टक्कर में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बाजार में भीड़ लग गई। हादसे के वक्त खैरा बाजार और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ था। जिस कारण पता नहीं चल पाया और टक्क्र हो गई। बस पर सवार लोगों ने बताया कि सभी साथ में यूपी के आगरा से देवघर जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने के बाद खैरा बाजार में एक दुकान के आगे लगे लोहे के सीढ़ी से भी टकरा गई, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस...