अररिया, दिसम्बर 23 -- खैरा। विगत तीन दिनों से क्षेत्र में शीतलहर वह ठंड से बच्चे बूढ़े एवं आम लोग परेशान है और 10:00 बजे दिन के पूर्व घरों से लोग बाहर भी नहीं निकलते हैं ।अगर कोई निकलते भी है तो चाय और मिठाई की दुकान पर चूल्हे के निकट आग के नजदीक बैठ जाते हैं ।चौक चौराहे व बाजार कि यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति क्या होगी यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है ।अलाव जलाने के लिए लकड़ी उपलब्ध नहीं है ।चौक चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था शीघ्र किए जाने की गांव के लोग मांग कर रहे हैं । दूसरी सुविधा गांव के बूढ़े बुढ़िया सहित सभी गरीब परिवार को भर देह कपड़े नहीं है और ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं है । इस ठंड में लोगों को कपड़े और कंबल की आवश्यकता है इस कल्याणकारी सेवा के लिए सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है...