भागलपुर, मार्च 12 -- चंद्रमंडीह नि.सं.। चकाई जमुई मुख्य मार्ग पर हरिजन छात्रावास के सामने मैदान में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी वर्मा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह हुआ। बहुरंगी गुलाल और फूलों की बौछार से माहौल रंगीन हुआ। जदयू कार्यकर्ताओं ने शायराना अंदाज में समां बांध दिया जिससे होली गीतों पर लोग झूम उठे। जदयू नेता सह पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने पौराणिक कथाओं के जरिए होली का महत्व समझाया एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के रंग के साथ चुनावी रंग भी नजर आया। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। समारोह में शामिल लोगों के लिए लजीज व्यंजनों की व्यवस्था थी। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी वर्मा, भाजपा नेता मनोरंजन पांडेय, संतु यादव, जदयू नेता दिवाकर चौधरी, नीरज कुमार नगीना, सुधीर राय, मुन्ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.