भागलपुर, अप्रैल 17 -- झाझा, नगर संवाददाता। आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह की है। झाझा के जामो खारैया पंचायत के पताव गांव में घटी यह हृदय विदारक घटना तब हुई जब लड़की शौच के लिए गांव के ही सामुदायिक भवन के पास गई थी। उसे कहां पता था कि एक आकाशीय दुर्भाग्य उसका इंतजार कर रही है। झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामोखरैया पंचायत के काबर गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मिट्ठू पंडित की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आरती शौच के लिए घर से बाहर गई थी। लौटते समय हल्की बारिश होने लगी और बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान वह ठनका की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.