गिरडीह, जुलाई 11 -- जमुआ। मक्का और मदीना शरीफ के दीदार के लिए जमुआ प्रखंड से 58 सदस्यीय जत्था गुरुवार को रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व समाजसेवी मौलाना सगीर अहमद रजवी कर रहे थे। यह जत्था दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जमुआ से निकला। जानकारी के अनुसार जमुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों से 58 लोग उमरा करने जा रहे हैं। कोडरमा स्टेशन एवं दिल्ली एयरपोर्ट तक दर्जनों लोग जायरीन को छोड़ने साथ गए हैं। आंखों में खाना-ए-काबा के दीदार की तमन्ना और लबों पर दुआ लिए सभी जायरीन रवाना हुए। मौलाना सगीर अहमद रजवी ने रवाना होने से पहले जायरीन को उमरा के अरकान की जानकारी दी। उन्होंने सभी से मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआ करने की अपील की। जायरीन से मिलने और उन्हें विदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने जायरीन से अपने-अपने लिए दुआ की फरियाद की। जायरीन में जमु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.