गिरडीह, मार्च 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूर जमुआ-द्वारपहरी रोड स्थित रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में किराना व्यवसाई मनोज कुमार साव के शुभम किराना स्टोर में शुक्रवार की रात डकैत गृह स्वामी को जख्मी कर 08 लाख रुपए नगदी समेत करीब 6 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। किराना व्यवसाई की दुकान-मकान में घुसे छह की संख्या में डकैत अपना मुंह सभी गमछा से बांधे हुए थे। इस बाबत भुक्तभोगी व्यवसाई साव ने जमुआ थाना पुलिस को आवेदन देकर कहा कि वे प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात भी 9:30 बजे दुकान बढ़ाकर खाना खाकर सो रहे थे। इसी बीच रात के करीब 1:30 बजे के आसपास दुकान का शटर तोड़कर छह लोग घर के अंदर प्रवेश कर गए। वे जब तक कुछ समझ पाते तब तक एक डकैत ने लोहे के रॉड से मेरे माथे पर वार कर दिया। जिससे मेरा माथा फट गया और खून बहने लगा। वहीं अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.