गिरडीह, जून 24 -- जमुआ, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव-सह-बागवानी मेला 2025 का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव एवं बीस सूत्री अध्यक्ष जुन्नैद आलम ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बीपीओ गणेश कुमार, राजकुमार हेम्ब्रम, सभी प्रखंड कर्मी, बागवानी सखी, जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं और बड़ी संख्या में किसान व लाभुक मौजूद थे। प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव और जुन्नैद आलम ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। आम की विभिन्न प्रजातियां देखकर उन्होंने कहा कि किसान आम की बागवानी से अच्छी आमदनी कर सकते हैं। क्षेत्र में इतनी अच्छी किस्म का आम होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी किसानों के लिए लाभकारी है। हर किसान को आम का बाग लगाना चाहिए। इससे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.