गिरडीह, दिसम्बर 26 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में समस्याएं अनगिनत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। जमुआ प्रखंड में करीब चार लाख की आबादी है। लेकिन स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर इस प्रखंड में कोई व्यवस्था नहीं है। खासकर महिला चिकित्सकों का टोटा है। यही वजह है कि महिला मरीजों को गिरिडीह, धनबाद अथवा रांची जाकर महिला चिकित्सकों के पास अपनी पीड़ा कहनी पड़ती है। जमुआ में लगभग 16 करोड़ की लागत से अस्पताल भवन बनकर तैयार है पर डॉक्टरों की कमी और उनकी बेरुखी के कारण अधिकांश मरीजों को तत्काल रेफर कर दिया जाता है। दांत के मरीजों के लिए लगभग लाखों रुपए का उपकरण इस अस्पताल में मौजूद है पर कोई डेंटल डॉक्टर नहीं हैं। शिक्षा की स्थिति भी बदतर है। प्रखंड क्षेत्र में एक मात्र लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.