गिरडीह, फरवरी 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गायत्री परिवार जमुआ ने 2026 में जमुआ प्रखंड के सभी पंचायत तक पांच कुंडीय हवन यज्ञ सामूहिक जाप करने का संकल्प लिया था। इसी कड़ी में ग्राम बरोटांड़ दुम्मा में चौथा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ता अंजना वर्मा के आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में आराधना वर्मा की बेटी का नामकरण संस्कार, एक बालक का अन्नप्राशन संस्कार और एक बच्चे का विद्या करण संस्कार भी हुआ। कार्यक्रम को सफल बनने में जमुआ महिला मंडल के संगीता साव, नीलम लोहानी, आशा शर्मा, रीता यादव, लता देवी, सुदामा देवी का योगदान रहा। अजय वर्मा के द्वारा कार्यक्रम का व्यवस्थ बनाया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गायत्री परिवार जमुआ के इस पहल की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

हिंदी हिन...