गिरडीह, सितम्बर 24 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क की स्थिति दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही है। जमुआ द्वारपहरी भाया पचम्बा गिरिडीह की यह सड़क भूपतडीह, जोरासांख, द्वारपहरी, सेनादोनी, कोवाड़, पनयडीह, धनयडीह सहित कई गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। लेकिन जब से जमुआ चितरडीह रोड चालू हुआ है। तब से यह मार्ग जीर्णशीर्ण अवस्था में है। बारिश होने पर सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे वाहन चालकों को आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से गुजरना अब बेहद मुश्किल हो गया है। दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक इस मार्ग पर यात्रा करने से कतराते है। क्यों कि गड्ढों में फंसकर अक्सर हादसों का शिकार हो जाते है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए है। गड्ढों में पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.