औरंगाबाद, जनवरी 5 -- गांधी युवा क्लब टूर्नामेंट के तत्वावधान में मदनपुर प्रखंड के बेरी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में जमुआईन की टीम ने स्मार्ट खिरियावां को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जमुआईन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मैच के दौरान जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेन्दु, उदय शिकारी, व्यवस्थापक अभय कुमार शिकारी, पिरवां के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल यादव, मिथलेश कुमार, गजेंद्र ठाकुर, रामकेवल रजक, चंदन कुमार और रविरंजन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व खेल प्रेमी मौजूद रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मार्ट खिरियावां की टीम ने 15 ओवरों में नौ विकेट खोकर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुआईन की टीम ने 13वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबला अ...