भभुआ, जनवरी 13 -- (पेज तीन) भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने जमुआंव गांव से हत्या मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेसवार्ता में की और बताया कि गिरफ्तार आरोपित भभुआ थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी बबन सिंह यादव है। एसडीपीओ ने बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को जमुआंव गांव में मछली पकड़ने के विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान एक पक्ष के राममोहाल शर्मा को गंभीर चोट लगी थी। सदर अस्पताल से रेफर करने पर उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था। इसी दौरान 14 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है। इसी मामले में बबन फरार चल रहा था। उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराकर न्यायालय में पेश किया ग...