गिरडीह, फरवरी 6 -- जमुआ, प्रतिनिधि। हाल में ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले के बाद प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय का होना अनिवार्य कर दिया गया है। फिलहाल जमुआ प्रखंड के कई ऐसे स्कूल हैं जहां शौचालय की लचर व्यवस्था है। कई स्कूलों में तो शौचालय है ही नहीं और जहां है वहां उपयोग लायक नहीं है। इससे छात्राओं को खुले में बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में अक्सर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। वैसे फिलहाल जमुआ प्रखंड क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है कि अब तक इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है। ज्ञात हो कि स्कूलों की बदहाली का आलम ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में है। जिसके चलते विशेषकर छात्राओं को अधिक परेशानी होती है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट से यह चेतावनी दी गई है कि जांच के दौरान अगर किसी स्क...