मेरठ, अक्टूबर 11 -- सरधना। नगर में हुए जमील हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं जिसके चलते पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस ने मृतक के घर के आसपास लगे कैमरों के अलावा अन्य कई कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। सूत्रों की माने तो पुलिस बहुत जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी। बता दें, कि मोहल्ला गोमतीनगर निवासी 40 वर्षीय जमील पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गया था। बुधवार देर शाम तसहील रोड पर रजवाहे के निकट खाली प्लॉट में उसका शव मिला था। चप्पलों और अन्य सामान से परिजनों ने शव की शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इस मामले में परिजनों ने जमील की हत्या की आशंका जताते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.