मेरठ, नवम्बर 13 -- सरधना। मोहल्ले गोमतीनगर निवासी जमील की हत्या का पुलिस एक माह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। परिजन लगातार पुलिस से मिलकर खुलासे की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में नाकाम साबित हो रही है। परिजनों ने उच्च अधिकारियों से जल्द खुलासे की मांग की है। बता दें, कि गोमतीनगर निवासी जमील पुत्र हफीज करीब एक माह पूर्व घर से बाहर किसी काम से निकला था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। तीन दिन बाद तहसील रोड पर रजवाहे के निकट एक प्लॉट में जमील का शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने भी मामले को हत्या माना था। पीएम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। हत्याकांड को एक माह बीत चुका है लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस अभी तक खाली हाथ खाली है। पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर हत्या के कारणों तक का भी पता नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.