गंगापार, जनवरी 11 -- फूलपुर नगर पंचायत के जमीलाबाद मोहल्ले में हुए गोलीकांड के पीड़ित से मिलने के लिए भदोही सांसद व विधायक पहुंचे। उनके द्वारा पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उनको न्याय दिलाया जाएगा। फूलपुर नगर पंचायत के जमीलाबाद मोहल्ला निवासी आभूषण व्यवसायी शनी सोनी पर सात जनवरी को कस्बे के ही मो.आजम राईन व अन्य तीन द्वारा जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायरिंग की थी। इस प्रकरण में शनिवार फूलपुर पुलिस की मुठभेड़ में आजम राईन घायल हो गया था और उसका साथी सुहेल भी पकड़ा गया था। अभी दो अन्य फरार हैं। रविवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल व भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद ने शनी सोनी के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव, प्रयागराज सर्राफा मंडल महामंत्री विनय सोनी, क्षत्रिय सोनार समिति अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.