जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि उनके अंदर अभी भी जमीर जीवित है तो चुपचाप इस्तीफा दे और घर जाएं। बारीडीह प्रकरण की याद दिलाते हुए कुलविंदर सिंह ने कहा कि उन पर सनातनी होने का आरोप सेंट्रल कमेटी की बैठक में लगाकर बाहर किया गया था। अब आपकी तथाकथित कमेटी का कौन-कौन पदधारी खुद के सनातनी होने का दावा कर रहा है? क्या उनके सार्वजनिक दावे पर आपको थोड़ी भी लज्जा शर्म नहीं आ रही है? नहीं आएगी क्योंकि उनके बल पर आपकी दुकानदारी चलती है? उस समय कहा जाता रहा कि कुलविंदर सिंह के बयान से क़ौम की बदनामी हो रही थी और अभी गत लोकसभा चुनाव से क़ौम की बदनामी राष्ट्रीय एवं झारखंड स्तर पर कौन करवा रहा है? भगवान सिंह पर...