देहरादून, फरवरी 1 -- कोटद्वार में 26 जनवरी को मुस्लिम दुकानदार से अभद्रता के दौरान बीच-बचाव करने आए स्थानीय युवक दीपक कुमार को अब जान का खतरा बना हुआ है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने पुलिस मुख्यालय में ज्ञापन देकर दीपक को तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। संगठन ने प्रदेश में बढ़ती भीड़ हिंसा और धमकी की घटनाओं पर चिंता जताई और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा कि दीपक ने इंसानियत का फर्ज निभाया, लेकिन कुछ लोग उनके पीछे पड़ गए हैं और उनको खतरा बना है। प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाह नजर, जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, नगर अध्यक्ष मुफ्ती अयाज अहमद, मास्टर अब्दुल सत्तार, मुफ्ती रियाज हसन और कारी मुंतजिर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...