अररिया, जनवरी 9 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के गड़हरा गांव निवासी डा. अनिल कुमार ने जबरन जमीन कब्जा करने को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित बंधक बनाकर जबरन अंगूठे का निशान लेने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही 23 नामजद सहित अज्ञात 40-50 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें हीरा लाल मंडल, नारायण मंडल, मदन मंडल, बादल मंडल, लीला देवी, बिजेन मंडल, शिवचरण मंडल, द्विजेन मंडल आदि को आरोपित किया गया है। घटना बीते 06 जनवरी की बतायी गयी है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि वे पेशे से चिकित्सक हैं। यूपी गाजियाबाद में रहते हैं। इधर मैं छुट्टी लेकर घर आया हूं। घटना तिथि को वे अपनी खेत देखने गये तो देखा कि उक्त नामजद लोग जबरन मेरी जमीन कब्जा करने की नीयत से घर बनाने के लिए पिलर, बांस, टाटी, टीना आदि सामान गिरा ...