साहिबगंज, दिसम्बर 14 -- साहिबगंज। शहर के कॉलेज रोड में एक सेवानिवृत्त पदाधिकारी की पुश्तैनी जमीन को रविवार को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। एसडीओ के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद की मौजूदगी में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व काफी संख्या में पुलिस बल ने जेसीबी से जमीन को खाली करवा दिया। एक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि फर्जी कागजात बनाकर कुछ लोगों ने एक रिटायर्ड रजिस्टार की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस सूचना पर एसडीओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...