बुलंदशहर, नवम्बर 10 -- थाने के गांव धमैड़ा नारा निवासी रितु देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार सुबह हमारे ही परिवार के तुलसीराम, गोपाल व शिवकुमार हमारी जमीन से लकड़ी फेंक रहें थे। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके व उसके पुत्र साकेत के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने की बात पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बताया जाता है कि गाली-गलौज व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.