अररिया, फरवरी 5 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नपं के कई इलाकों में जहां कवर वायर लगाए गए है। वहीं नपं के वार्ड संख्या छह के सरवाहा टोले की स्थिति बिल्कुल विपरीत है। इस टोले में कई जगहों पर जमीन से महज दस से 12 फीट की दूरी पर हाई वोल्टेज के 11 हजार तार लटक रहे हैं। आलम यह है कि जिस जगह पर तार सबसे ज्यादा नजदीक है उस होकर ही आने जाने का रास्ता है। ऐसे में मजदूर तबके के लोग जो सर पर घास, भूसा व अन्य कोई सामान लेकर जाते हैं वे कई बार 11 हजार तार की चपेट में भी आ चुके है। लेकिन अबतक विभाग के द्वारा न तो तार को ऊपर किया गया है और न ही इस जगह से तार को हटाया गया है। रानीगंज नपं के वार्ड छह निवासी पिंटू कुमार, मनोज कुमार, जुली देवी, बासों ऋषिदेव, रमेश ऋषिदेव, बसमिता देवी आदि ने बताया कि हमलोगों के घर के बिल्कुल ही सटकर 11 हजार का तार गया है। ...