मोतिहारी, जनवरी 14 -- रक्सौल। बेतिया राज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के नाम पर प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस ने रक्सौल की सियासत को गरमा दिया है। राजद के क्षेत्रीय नेता और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने इसको लेकर वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है। लक्ष्मीपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कड़ाके की इस ठंड में निर्दोष परिवारों को उजाड़ने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से सरपंच लक्ष्मण चौरसिया, ध्रुव प्रसाद श्रीवास्तव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...