छपरा, जनवरी 6 -- बनियापुर में डीएम ने आंचल व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण बनियापुर प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की छपरा, नगर प्रतिनिधि/बनियापुर एक प्रतिनिधि। बनियापुर प्रखंड व अंचल कार्यालय का मंगलवार को जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सघन निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि से जुड़े मामलों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए दाखिल-खारिज, परिमार्जन व भूमि मापी से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को एक माह के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया व कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में एक कमरा चिह्नित कर भूमि संबंधी सभी सेवाओं से जुड़े आवेदन सीधे कार्यालय में ही आवेदकों से लिए जाएं। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने भूमि संबंधी विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित सर...