पटना, जनवरी 19 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान आम जनता को भूमि से जुड़े मामलों में परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के कार्यों में लापरवाही, टालमटोल या नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और भूमि विवाद के लंबित मामलों का युद्धस्तर पर पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निष्पादन होगा। इसी उद्देश्य से यात्रा वाले जिलों में एक दिन पहले राजस्व मुख्यालय के 15 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री की जिलावार समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लंबित मामलों के त्वरित और प्रभावी निपटारे के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। विभाग के पत्र के अनुसार, सीएम की सीवान, मुजफ्...