सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- शिवहर। आम लोगों की समस्याओं के सीधे और त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय, शिवहर में डीएम प्रतिभा रानी एवं पुलिस एसपी शुभांक मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में ''जन संवाद'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा स्थानीय स्तर पर लंबित शिकायतों का मौके पर निपटारा करना है। जन संवाद के दौरान अंचल क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा। जिसमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, और स्थानीय विधि-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें शामिल था। मौके पर डीएम ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दस्तावेजों की जांच कर त्वरित निष्पादन के सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.