गढ़वा, जनवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार के न्यायालय में बीते कैलेंडर वर्ष में 582 वादों का निपटारा हुआ। उनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126, 163, 164, 166 से जुड़े मामलों के अलावा विविधवाद, पब्लिक न्यूसेंस, अतिक्रमण, बेदखली वाद व नीलाम पत्र वाद सहित अन्य मामले शामिल हैं। उसके अलावा उन्होंने आपसी रक्त संबंधियों के कुछ मामलों में मध्यस्थता कर समझौता करवाया। लोक अदालत से उन्हें निस्तारित करवाया। अनुमंडल दंडाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वह छोटे-मोटे भूमि विवाद, विशेषकर पारिवारिक आपसी मतभेद को यथासंभव आपसी संवाद, समझौते और सहमति से सुलझाने का प्रयास करें। ऐसे मामलों को एसडीएम न्यायालय तक न लाएं। उन्होंने कहा कि जमीन से कहीं अधिक कीमती खून के रिश्ते हैं। यह हमें समझना होगा। एसडीएम ने कहा कि जब कोई...