हाथरस, मई 12 -- सिकंदराराऊ। संवाददाता पुरानी तहसील रोड स्थित गौशाला के पीछे तथा मोहल्ला कुरैशियान स्थित एक जमीन पर चल रही जेसीबी मशीन को पालिका कर्मचारियों ने नजूल की जमीन बताकर कार्य को रुकवा दिया। जिसको लेकर अभिषेक वार्ष्णेय ने कहा है कि यह जमीन उनकी है। लेकिन नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से हो रहे कार्य को रुकवाया गया है जिसको लेकर वह न्यायालय की शरण में जायेंगे। उक्त मामले को लेकर मौके पर अनेक मौहल्ला वासियों की भीड़ एकत्रित हो गयी। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कुरेशियान स्थित अभिषेक वार्ष्णेय द्वारा गौशाला के पिछले हिस्से की जमीन पर जेसीबी चला कर उसे समतल कर रहे थे। जैसे ही घटना की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष को मिली उन्होंने तुरंत एसडीएम को मामले से अवगत करा दिया। और एसडीएम के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों को भेजकर वहां चल रही जेसीबी को रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.