भागलपुर, जनवरी 4 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में आयोजित शनिवासरीय जमीन संबंधी विवाद की सुनवाई कार्य का अवलोकन करने एसडीएम अशोक कुमार मंडल और एसडीपीओ कहलगांव टू पंकज कुमार पहुंचे। उन्होंने सीओ चंद्रशेखर कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार द्वारा की जा रही सुनवाई का अवलोकन कर संतुष्टि जताया। शनिवार को पीरपैंती थाना के पांच, बाखरपुर थाना के दो और एकचारी थाना के तीन मामलों का निष्पादन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...