धनबाद, मार्च 5 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा अंचल के विभिन्न गांवों के रैयतों ने अपनी जमीन का डिजिटलाइजेशन, रसीद काटने, नापी कराने एवं म्यूटेशन के लिए अंचल कार्यालय परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के बैनरतले मंगलवार को धरना दिया। रैयतों ने सीओ पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले माह बाघमारा अंचलाधिकारी ने आश्वस्त किया था कि हम सभी की जमीन संबंधी कार्य 10 दिनों के अंदर निपटारा किया जाएगा। धरना में शामिल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो माह बीतने के बाद भी जमीन की समस्या जस-की-तस बनी है। कहा गया कि इस संबंध में पूछने पर सीओ हमलोग को अंडर प्रोसेस की बात कह कर टाल देते हैं। मौके पर उपस्थित लोहपिट्टी मौजा, बरमसिया मौजा, धर्माबांध मौजा सहित अन्य गांवों के रैयतों ने कहा कि अंचल कार्यालय के काम में बिचौलिया हावी है। इनके माध्यम से काम कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.