सीवान, दिसम्बर 13 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर खजरौनी निवासी शहजाद मजहर ने गांव के ही दो लोगों पर पैतृक जमीन में लगे पिलर को चुरा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि पिलर लगवाने के दौरान भी उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया था। इस संबंध में पूर्व में सनहा दिया गया था। उसके बाद भी दोनों लोगों के तरफ से रंगदारी मांगी जा रही थी। 10 दिसंबर को सुबह जब आवेदनकर्ता अपनी जमीन पर गए तो देखा कि पिलर गायब है। जिसके बाद उन्होंने हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...